About Me

कौवा बिरयानी वाला अभिनेता एक बेटी का बाप भी है, लोगों को लगता है शादी ही नहीं हुई

अभिनेता विजय राज को कौवा बिरयानी वाले एक्टर के तौर पर भी जाना जाता है। फिल्म ' रन' के एक सीन में कौवा बिरयानी खाने वाले विजय राज रातों-रात स्टार बन गए थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता गिरती चली गई। आज के टाइम में वो इतने लोकप्रिय नहीं है, लेकिन बॉलीवुड के एक काबिल अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। विजय राज एक बेहतरीन अभिनेता हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर लाजवाब है। बहुत जल्द विजय राज एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ड्रीम गर्ल है। आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल में विजय राज एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे।

Third party image reference
विजय एक ऐसे बॉलीवुड एक्टर हैं जो लाइमलाइट से दूर रहते हैं। उन्हें खुलकर रहना पसंद नहीं है। उनकी निजी लाइफ को भी वह निजी रखना ही पसंद करते हैं। तभी उनकी निजी लाइफ के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। लोगों को तो यह भी नहीं पता है कि विजय राज एक बेटी के बाप हैं। विजय राज के पसंद करने वाले बहुत से लोग यही समझते हैं कि वो अभी कुंवारे हैं।

Third party image reference
विजय राज की बीवी का नाम कृष्णा राज है। कृष्णा राज भी बॉलीवुड की एक अभिनेत्री हैं। 'गब्बर' और 'देख भाई देख' जैसी फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया है। कृष्णा से विजय की पहली मुलाकात एक मूवी के सेट पर हुई थी। साल 2012 में विजय और कृष्णा ने शादी की।
विजय की सिर्फ बीवी ही नहीं बल्कि एक बेटी भी है। बेटी का नाम तनिष्का है। बेटी देखने में बेहद खूबसूरत नौर प्यारी है। गौरतलब हो कि 56 वर्षीय अभिनेता विजय राज ने सनम तेरी कसम, देली बेली, नवाबजादे और धमाल जैसी दर्जनों सुपरहिट फिल्मों के लिए काम किया है।